विदिशा नगर: शहीद ज्योति स्तंभ के सामने प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर ताले तोड़कर चोर ने टीवी सहित दस्तावेज चुराए,रविवार दोपहर की शिकायत
कोतवाली थाना क्षेत्र के सोठिया गेट के नजदीक शहीद ज्योति स्तंभ के सामने प्रॉपर्टी डीलर की दुकान पर चोर द्वारा ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया। 20 से ₹25000 कीमती टीवी और कुछ दस्तावेज चोरी होने की बात आई सामने। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना। पुलिस ने कहा जल्दी ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। रविवार दोपहर अज्ञात चोर के खिलाफ किया मामला दर्ज