विदिशा नगर: रविवार को देश के 27राज्य,900 शहर,1400 ब्रांच केसाथ विदिशा की बेतवा नदी पर रविवार को निरंकारी मिशन सदस्यो ने किया श्रमदान
रविवार को निरंकारी मिशन द्वारा पूरे देश में एक साथ प्रोजेक्ट अमृत के अंतर्गत 'स्वच्छ जल-स्वच्छ मन' अभियान के तहत 27 राज्यों के 900 शहरों और 1400 ब्रांच में एक साथ नदियों की सफाई की गई। विदिशा की बेतवा नदी पर भी निरंकारी मिशन के सदस्यों ने पहुंचकर श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया। यहां फैली काई को हटाने का काम किया। अन्य लोगों को प्रेरित करने का काम भी किया।