विदिशा नगर: प्रदेश मे कर्मचारी चयन मंडल द्रारा चयनित 53ANM- 19फार्मासिस्ट के दस्तावेजो की जांच रविवार शाम तक CMHO आफिस मे रही जारी
प्रदेश में कर्मचारी चयन मंडल द्वारा एएनएम और फार्मासिस्ट की भर्ती प्रक्रिया की गई थी। उसमें चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की प्रक्रिया मुखर्जी नगर स्थित सीएमएचओ कार्यालय में पिछले तीन दिन से चल रही है।रविवार को भी यह प्रक्रिया जारी रही सीएमएचओ डॉ योगेश तिवारी ने बताया कि 53 एएनएम और 19 फार्मासिस्ट की सूची विदिशा भेजी गई है। जिनकी जांच चल रही है।