Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Uttarpradesh
No video available

मंडला: पशुपालन विभाग में काम कर रहे गौसेवक मैत्री कार्यकर्ता पहुंचे जिला योजना भवन, कलेक्टर को आवेदन देकर बताई अपनी समस्या

Mandla, Mandla | Sep 13, 2023

MORE NEWS

सिलपुरा हाईस्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में गुरुवार को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल सिलपुरा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया।
 कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदीकरण, बेटा-बेटी समानता, लिंगानुपात तथा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण का लिंग परीक्षण एवं उसके आधार पर गर्भपात कराना कानूनन अपराध है तथा इसके लिए सजा का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में लैंगिक समानता का संदेश फैलाने का आह्वान किया।
 कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वन स्टॉप सेंटर एवं हब द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 की उपयोगिता से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

सिलपुरा हाईस्कूल में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कलेक्टर श्री राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री विनोद परस्ते के मार्गदर्शन में गुरुवार को एकीकृत शासकीय हाई स्कूल सिलपुरा में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के अंतर्गत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले ने छात्र-छात्राओं को जेंडर संवेदीकरण, बेटा-बेटी समानता, लिंगानुपात तथा कन्या भ्रूण हत्या की रोकथाम के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि भ्रूण का लिंग परीक्षण एवं उसके आधार पर गर्भपात कराना कानूनन अपराध है तथा इसके लिए सजा का प्रावधान है। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज में लैंगिक समानता का संदेश फैलाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में स्वच्छता, स्वास्थ्य प्रबंधन तथा वन स्टॉप सेंटर एवं हब द्वारा उपलब्ध कराई जाने वाली सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। साथ ही महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा पुलिस हेल्पलाइन 112 की उपयोगिता से विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित हुए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम

 भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मोहगांव, मंडला एवं मवई विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।
 कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, बचत की आदत विकसित करने, डिजिटल बैंकिंग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही प्रतिभागियों को बैंक खातों का नियमित उपयोग, समय पर ऋण भुगतान तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया।
 सीएफएल मंडला की रीजनल ऑफिसर लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में ब्लॉक काउंसलर शिवप्रसाद नंदा, नाजिम साही, मनीष सिंगोर एवं नरेश गायकवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया और उनकी बैंकिंग एवं वित्तीय संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित हुए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशानुसार तथा सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सहयोग से संचालित समर्पित संस्था सीएफएल मंडला द्वारा जिले के विभिन्न विकासखंडों में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम नैनपुर, मोहगांव, मंडला एवं मवई विकासखंड की विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित हुए, जिनमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं के सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग, बचत की आदत विकसित करने, डिजिटल बैंकिंग, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, सरकारी वित्तीय योजनाओं तथा वित्तीय प्रबंधन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। साथ ही प्रतिभागियों को बैंक खातों का नियमित उपयोग, समय पर ऋण भुगतान तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी प्रेरित किया गया। सीएफएल मंडला की रीजनल ऑफिसर लक्ष्मी पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित इस अभियान में ब्लॉक काउंसलर शिवप्रसाद नंदा, नाजिम साही, मनीष सिंगोर एवं नरेश गायकवाल ने ग्रामीणों को जागरूक किया और उनकी बैंकिंग एवं वित्तीय संबंधी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

नैनपुर में बीएलबीसी की जून तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न

 नैनपुर जनपद में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में नैनपुर विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जून तिमाही के दौरान विभिन्न शासकीय प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदन शीघ्र बैंक शाखाओं को प्रेषित किए जाएं। साथ ही सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर पर संभावित ऋण हितग्राहियों की पहचान कर उनका विवरण संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं एवं पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित हो सके।
 बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूर्व में रही कमियों को आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर दूर करते हुए सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण बैंकिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो में वृद्धि पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

नैनपुर में बीएलबीसी की जून तिमाही समीक्षा बैठक संपन्न नैनपुर जनपद में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में नैनपुर विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधकों तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जून तिमाही के दौरान विभिन्न शासकीय प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदन शीघ्र बैंक शाखाओं को प्रेषित किए जाएं। साथ ही सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिए गए कि वे अपने स्तर पर संभावित ऋण हितग्राहियों की पहचान कर उनका विवरण संबंधित विभागों को उपलब्ध कराएं, जिससे अधिक से अधिक युवाओं एवं पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा सकें तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित हो सके। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि पूर्व में रही कमियों को आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर दूर करते हुए सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बैठक में सीएम हेल्पलाइन, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना तथा अन्य महत्वपूर्ण बैंकिंग एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा की गई। बैंकों के क्रेडिट-डिपॉजिट रेशियो में वृद्धि पर विशेष बल दिया गया। साथ ही सीएम हेल्पलाइन से संबंधित प्रकरणों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण के निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी गई। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर, बैंक व विभाग मिलकर करेंगे समन्वित कार्य

 मंडला विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में मंडला विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधक तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
 बैठक में जून तिमाही के दौरान संचालित विभिन्न शासकीय प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदन शीघ्र तैयार कर बैंक शाखाओं को प्रेषित किए जाएं, ताकि स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।
 अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संभावित ऋण हितग्राहियों की पहचान कर उनकी जानकारी संबंधित विभागों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूर्व में रही कमियों को आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर दूर करते हुए योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी।
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
#mandla

शासकीय ऋण योजनाओं के लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति पर जोर, बैंक व विभाग मिलकर करेंगे समन्वित कार्य मंडला विकासखंड में ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की जून तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने की। बैठक में मंडला विकासखंड के सभी बैंक शाखा प्रबंधक तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जून तिमाही के दौरान संचालित विभिन्न शासकीय प्रायोजित ऋण योजनाओं की प्रगति की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिन योजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं पाई गई, उनके संबंध में संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि पात्र हितग्राहियों के ऋण आवेदन शीघ्र तैयार कर बैंक शाखाओं को प्रेषित किए जाएं, ताकि स्वीकृति एवं वितरण की प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री सुजय कुमार ने सभी बैंक शाखा प्रबंधकों को भी निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में संभावित ऋण हितग्राहियों की पहचान कर उनकी जानकारी संबंधित विभागों के साथ साझा करें। उन्होंने कहा कि बैंक एवं विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ना तथा शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करना सभी की साझा जिम्मेदारी है। बैठक में उपस्थित सभी बैंक शाखा प्रबंधकों एवं विभागीय अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि पूर्व में रही कमियों को आगामी 10 से 15 दिनों के भीतर दूर करते हुए योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जाएगी। Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh #mandla

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा!

एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम ने माहिष्मती घाट, नाव घाट और रंगरेज घाट का निरीक्षण किया। साथ ही जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नागरिकों के सुरक्षित ठहराव हेतु सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। 

#सुरक्षा_की_तैयारी #प्रशासन_सतर्क
Jabalpur Commissioner 
Jansampark Madhya Pradesh 
CM Madhya Pradesh 
Home Department of Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
मंडला पुलिस

बाढ़ नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा! एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम ने माहिष्मती घाट, नाव घाट और रंगरेज घाट का निरीक्षण किया। साथ ही जलस्तर बढ़ने की स्थिति में नागरिकों के सुरक्षित ठहराव हेतु सामुदायिक भवन, आंगनवाड़ी एवं विद्यालयों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। #सुरक्षा_की_तैयारी #प्रशासन_सतर्क Jabalpur Commissioner Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP मंडला पुलिस

Mandla, Madhya Pradesh | Jul 23, 2026

मंडला: पशुपालन विभाग में काम कर रहे गौसेवक मैत्री कार्यकर्ता पहुंचे जिला योजना भवन, कलेक्टर को आवेदन देकर बताई अपनी समस्या - Mandla News