हरिद्वार: नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस अड्डे के पास की छापेमारी, 4 दुकानों के सैंपल और 12 का किया चालान
हरिद्वार नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बस के पास छापेमारी की। छापेमारी के दौरान 4 खाने की दुकानों के सैंपल लिए गए और गंदगी पाए जाने पर 12 दुकानों का चालान काटकर उनसे ₹10200 का जुर्माना वसूला गया। कांवड मेले के मध्य नजर यह छापेमारी की गई है। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी एमएन जोशी ने बताया कि सैंपल लेकर लैब भेज गए हैं, रिपोर्ट आने पर कार्रवाई होगी।