अशोक नगर: युगल किशोर मंदिर परिसर में राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद की बैठक सम्पन्न, सदस्यता अभियान को गति देने का लिया संकल्प
अशोकनगर में श्री युगल सरकार मंदिर परिसर में रविवार को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय गौ सेवा परिषद की बैठक उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने, गौ सेवा एवं गो रक्षा को बढ़ावा देने और सदस्य जोड़ो अभियान को तेज गति देने की रणनीति तैयार की गई। वक्ताओं ने कहा कि गौ सेवा भारतीय संस्कृति और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।