अंडरपास की मांग पर भड़के किसान, रेलवे लाइन पर उतरे सैकड़ों ग्रामीण
साढ़े पांच वर्षों से आश्वासन से नाराज ग्रामीणों की दो टूक—अब आर-पार की लड़ाई
पिस्कानगड़ी। रांची-लोहरदगा रेलमार्ग के नगड़ी क्षेत्र में अंडरपास निर्माण की मांग को लेकर बुधवार सुबह किसानों का आक्रोश फूट पड़ा। नगड़ी, नारो, देवरी, महतो टोली, कुडला टोली और तुसमू सहित कई गांवों के सैकड़ों ग्रामीण सुबह 7:30 बजे रेलवे लाइन के पास जुटे और सांकेतिक आंदोलन करते हुए करीब पांच मिनट तक ट्रेन रोकी। किसानों ने कहा कि साढ़े पांच वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, अब ठोस कार्रवाई चाहिए। बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रतिनिधिमंडल डीआरएम से मिलेगा। मांग पूरी करने की दिशा में पहल नहीं हुई तो रेलवे लाइन और राष्ट्रीय राजमार्ग-43 पर व्यापक धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। किसानों ने एलान किया कि अंडरपास पर निर्णय होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
Ratu, Ranchi | Nov 12, 2026