गाज़ियाबाद: गाजियाबाद में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने राकेश टिकैत पर की टिप्पणी, बोले- 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि वे किसान परिवार से आते है'
बांग्लादेश को लेकर दिए गए किसान नेता राकेश टिकैत के बयान की अब पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने आलोचना की है। गाजियाबाद में शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा- इस देश का दुर्भाग्य है कि राकेश टिकैत जैसे नेता, जो किसान परिवार से आते हैं, वो देश के खिलाफ बयान दे रहे हैं।