कालका: एलआईसी कालका में शरारती तत्वों के द्वारा तोड़े गए दो गाड़ियों के शीशे, पुलिस को दी गई शिकायत
एलआईसी कालका में शरारती तत्वों के द्वारा दो गाड़ियों के शीशे तोड़ने का मामला सामने आया है। लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि शरारती तत्वों के द्वारा इस तरह की घटना को पहले भी अंजाम दिया गया है। मामले को लेकर स्थानीय पार्षद के द्वारा भी पुलिस थाने में बात कर कार्रवाई की मांग की गई।