कालका: गांव निचला कोना में एक व्यक्ति के घर के आंगन से पुलिस ने अफीम के 300 पौधे पकड़े
पिंजौर के नजदीकी गांव निचला कोना से पुलिस के द्वारा अफीम के 300 पौधे पकड़े गए हैं। पुलिस ने आज सूचना के आधार पर यह कार्यवाही की हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच गहनता से कर रही हैं की आखिर किस लिए ये 300 अफीम के पौधे घर के आंगन में लगाए गए थे।