कालका: लोकसभा चुनावों के मध्य नजर आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए कालका एसडीएम कार्यालय में हुई अधिकारियों की बैठक
कालका में स्थित एसडीएम कार्यालय में आज पुलिस विभाग में अन्य विभागों के अधिकारियों की बैठक एसडीएम के अध्यक्षता में हुई। लोकसभा चुनावों के मध्य नजर आदर्श आचार संहिता का पालन करवाने के लिए यह बैठक की गई। इस बैठक में सभी को सी विजन ऐप के बारे में भी जानकारी दी गई। बैठक में पुलिस विभाग, BDPO कार्यालय के कर्मचारी, टीचर मौजूद रहे।