कालका: बसंत बिहार कालका से चंडीगढ़ दवाई लेने गई महिला हुई लापता, मामला दर्ज
कालका पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें बसंत विहार कालका के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया है कि मेरी 25 वर्षीय पत्नी घर से दवाई लेने के लिए चंडीगढ़ गई थी जो अभी तक वापस नहीं आई है। शिकायतकर्ता ने बताया कि मेरी पत्नी ने हरे रंग का सूट व हरे रंग की सलवार डाली हुई है। शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।