कालका: हरिपुर चपेहर से दिमागी तौर पर बीमार व्यक्ति हुआ लापता, मामला दर्ज
पिंजौर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमे शिकायतकर्ता व्यक्ति पप्पू के द्वारा बताया गया है कि मेरा छोटा भाई जिसका नाम बिट्टू है दिमागी तौर पर बीमार है। बिट्टू बिना बताए घर से कहीं चला गया है। जिसकी तलाश हमने की लेकिन उसको कुछ पता नहीं चला। शिकायत के बाद पुलिस ने पिंजौर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर दी है।