नौबतपुर: नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में आरोपी युवक हुआ गिरफ़्तार
नौबतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के मामले में आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया गया है। थानाध्यक्ष रजनीश कुमार केशरी ने बताया कि पीड़ित के मां के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ के बाद न्यायालय भेज दिया है।