पाटन: कँटोरा में शराब दुकान न खोलने को लेकर महिलाओं का नूनसर चौकी में प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
नूनसर की शराब दुकान कांटोरा में शिफ्ट करने की खबर के बाद महिलाओं ने शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे नूनसर चौकी में जमकर प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांटोरा और आसपास के गांव की महिलाएं नूनसर चौकी पहुंची और वहां पर जाकर उन्होंने प्रदर्शन किया और नारेबाजी की महिलाओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है। महिलाओं का कहना है कि शराब दुकान खोलने से गलत असर पड़ेगा।