संडीला: दबंगों से परेशान पीड़ित ने बेनीगंज थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई
बेनीगंज क्षेत्र के जिगिनिया गांव निवासी पीड़ित अजय ने गांव के ही दबंगों से परेशान होकर थाने में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित अजय ने शिकायती पत्र देते हुए बताया कि मेरे ही गांव के रहने वाले नंदा मुझे व मेरे परिजनों से आपसी खुन्नस मानते हैं, जिसके चलते उपरोक्त नंदा आए दिन मुझे वह मेरे परिजनों को गाली गलौज करते हैं।