गुना: बरखेड़ा गिर्द और आसपास के गांवों में नरवाई जलने की शिकायत पर कृषि विभाग की टीम ने लगाई चौपाल
Guna, Guna | Apr 26, 2026 गुना जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बरखेड़ा गिर्द और आसपास के गांव में लगातार खेतों में पराली और नरवाई जल रही है। सूचना शिकायत पर पहुंची कृषि विभाग की टीम में SADO शिव किरार ने बताया, चौपाल लगाकर किसानों को नरवाई ना जलाने कलेक्टर की गाइडलाइन और खेतों में होने वाले नुकसान के बारे में बताया। किसान बोले, दोषी लोगों पर कार्रवाई हो आसपास के लोगों को नोटिस ना दें।