द्वारका: द्वारका जेलबेल सेल ने बिंदापुर से अपहरण व रंगदारी लेने के मामले में फरार चल रहे बदमाश को किया गिरफ्तार
द्वारका जेलबेल सेल ने फैक्ट्री मालिक का अपहरण व रंगदारी लेने के मामले में फरार चल रहे एक बदमाश को बिंदापुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाश का नाम मोहम्मद माज़िद है जो द्वारका सेक्टर 3 का रहने वाला है। आरोपी ने साल 2012 में अपने 2 साथियो के साथ मिलकर बिंदापुर इलाके में एक फैक्ट्री मालिक का अपहरण कर उसे छोड़ने की आवाज़ में एक करोड़ की रंगदारी ली थी