द्वारका जिला के जेल बेल रिलीज एंड प्रो क्लेमड ऑफेंडर सेल की टीम ने एक वांटेड आरोपी को सोमवार 2 दिसंबर को गिरफ्तार किया है। जो पैरोल जंप करके फरार चल रहा था और 2 साल से इसकी दिल्ली पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद माजीद अंसारी के रूप में हुई है। यह आरोपी सेक्टर 3 द्वारका का रहने वाला है।