द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने डाबड़ी से चोरी के मोबाइल सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को पकड़ा ,16 मोबाइल बरामद
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल सप्लाई करने वाले 2 आरोपियों को डाबड़ी के महावीर एन्क्लेव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम रकीबुल सरकार और हमीदुल सरकार है। ये सभी वेस्ट बंगाल के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी के 16 महंगे मोबाइल बरामद किये है। इनके ऊपर पहले से ही चोरी के कई मामले दर्ज़ है।