द्वारका: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने द्वारका सेक्टर -7 से NDPS एक्ट मामले में फरार चल रहे महिला समेत 5 आरोपियों को पकड़ा
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने NDPS एक्ट मामले में फरार चल रहे महिला समेत 5 आरोपियों को द्वारका सेक्टर 7 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपियों के नाम राजेंदर ,ऋतिक ,सचिन ,अभिषेक और जबकि महिला का नाम कोमल है। ये सभी सुल्तानपुरी के रहने वाले है। इनके ऊपर पहले से ही NDPS एक्ट के कई मामले दर्ज़ है।