द्वारका: द्वारका AATS पुलिस ने भरत विहार से चोरी की कार व बाइक के साथ 2 वाहनचोरों को किया गिरफ्तार
द्वारका AATS पुलिस ने 2 वाहनचोरों को भरत विहार से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए बदमाशों के नाम अक्षत माहेश्वरी और अंकुर कुमार है। ये दोनों देवली गांव के रहने वाले है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक कार व बाइक को बरामद किया है। इनके ऊपर पहले से ही वाहनचोरी के 7 मामले दर्ज़ है। इनकी गिरफतयर से पुलिस ने 2 मामलो को सुलझाने का दावा किया है।