अलवर: मंत्री के निर्देश पर अतिक्रमण हटाओ अभियान रोका गया, अधिकारियों को दी गई चेतावनी
Alwar, Alwar | Jun 16, 2026 अलवर। शहर में 15 दिन से चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान पर वन राज्य मंत्री संजय शर्मा ने रोक लगा दी। उन्होंने कलेक्टर व नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि भविष्य में कार्रवाई से पहले व्यापारियों से बातचीत कर नियमानुसार नोटिस दिया जाए। मंत्री ने कहा, मीडिया में अधिकारियों का रवैया उचित नहीं दिखा।