चान्हो: नकटा पहाड़ क्षेत्र में चान्हो पुलिस ने उग्रवादियों के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान
Chanho, Ranchi | Mar 28, 2024 चान्हो थाना क्षेत्र के नकटा पहाड़ एवं आसपास के जंगली व पहाड़ी क्षेत्रों में बुधवार को चान्हो थाना प्रभारी अज़ीम अंसारी ने एसएसबी के जवानों के साथ पीएलएफआई उग्रवादियों के विरुद्ध छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि यह अभियान क्षेत्र में लगातार जारी रहेगा, जिससे कोई भी उग्रवादी संगठन पाँव न पसार सके।