चान्हो: पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने की बैठक
Chanho, Ranchi | Mar 27, 2024 जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रांची राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकसभा आम निर्वाचन में आवश्यक सेवा में लगे अब्सेंटी वोटर्स को पोस्टल बैलट द्वारा मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वप्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डाक मतपत्र संबंधित सभी बारिकियों की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी।