चान्हो: अबुआ आवास योजना के लाभुकों की सूची में गड़बड़ी की आशंका के बाद अब जांच के बाद ही लाभुकों के खाते में जाएगी राशि
Chanho, Ranchi | Mar 28, 2024 अबुआ आवास योजना में लाभुकों के चयन में कई गड़बड़ी होने की शिकायत सामने आ रही है। लाभुकों की सूची जो सामने आ रही है उसमें ही गड़बड़ी किए जाने की शिकायत लगातार सरकार को मिल रही है। कई ग्राम पंचायत के मुखिया पर भी आरोप लग रहे हैं कि सूची तैयार कराने में उनकी भूमिका सही नहीं थी।