चान्हो: लोकसभा चुनाव तक पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी लेंगे फैसला-DGP,AV होमकर।
Chanho, Ranchi | Mar 28, 2024 चुनाव समाप्ति तक आकस्मिक अवकाश और मुख्यालय छोड़ने की स्वीकृति मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देंगे। DGP अजय कुमार सिंह के आदेश पर IG अभियान सह-स्टेट पुलिस नोडल पदाधिकारी AV होमकर ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर दिया है।झारखंड के विभिन्न जिलों के SSP, SP, पुलिस के अन्य विंग के एसपी और समादेष्टा को पत्र भेज कर अवगत करा दिया गया है।