जिला कलक्टर आलोक रंजन ने शनिवार को जिला पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में साफ-सफाई की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, ड्रेसिंग रूम, स्टोर रूम, कार्यालय और पोर्च का बारीकी से निरीक्षण किया।