गुना नगर: नेशनल लोक अदालत गुना में 1382 मामलों का निराकरण, 2800 लोग लाभान्वित, चार करोड़ से अधिक के अवार्ड पारित
गुना में 9 मई को जिला मुख्यालय सहित सिविल न्यायालय चाचौड़ा राघोगढ़ आरोन में नेशनल लोक अदालत लगी। 25 खंडपीठ ने 1382 मामलों का आपसी राजीनामा से निराकरण किया। 2800 लोग नेशनल लोक अदालत में लाभान्वित हुए। समझौते के आधार पर मामलों के निराकरण में 4 करोड़ 12 लाख 25 हजार 74 रुपए राशि के अवार्ड पारित किए गए।