लालगंज: नौगवां गांव में अज्ञात कारणों से टीन सेड मकान में लगी आग, गृहस्थी का सामान जला, एक गाय व बछड़े की हुई दर्दनाक मौत
ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के नौगवां गांव में बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे अज्ञात कारणों से टीन शेड मकान में आग लग गई। जिससे गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग लगने से एक गाय व बछड़े की जलकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग लगने से करीब चार लाख रुपए की क्षति हुई है।