रौन: मध्यप्रदेश प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव ने गोहद में ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से आत्मीय संवाद किया
Ron, Bhind | Sep 28, 2026 भिंड मप्र प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग के सचिव अक्षय कुमार सिंह ने गोहद विकासखंड के ब्लाक स्तरीय अधिकारियों से तनाव प्रबंधन और कार्य-जीवन संतुलन पर आज सोमवार के रोज दोपहर 3 बजे आत्मीय संवाद किया और व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव और प्रतिक्रियाएं मांगी।और कहा कि जब प्रशासनिक अमला मानसिक और शारीरिक तौर पर स्वस्थ्य होगा तभी नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेगी