शिवपुरी नगर: भाजपा के मंच पर 'नारी शक्ति' की अनदेखी? बैनर से नपा अध्यक्ष की तस्वीर गायब होने पर टेप से चिपकाया 'सम्मान'
केंद्र और राज्य सरकार जहाँ एक ओर ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ और महिला सशक्तिकरण का ढिंढोरा पीट रही है, वहीं शिवपुरी में आयोजित एक सरकारी कार्यक्रम ने भाजपा के इन दावों पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। यहाँ सांदीपनि आश्रम के लोकार्पण और विकास कार्यों के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मंच पर लगे मुख्य बैनर से नपा अध्यक्ष गायत्री शर्मा का फोटो गायब था।