सिराथू: उसरा में बारात के दौरान डीजे में उतरा करंट, तीन लोगों की हुई मौत
कोखराज थाना क्षेत्र के भरवारी के उसरा में बीती रात एक बारात के दौरान बड़ा हादसा हो गया।इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। दुल्हनियापुर से एक बारात उसरा गांव आई थी डीजे की धुन में सारे लोग नाच रहे थे इसी दौरान अचानक आंधी और पानी के वजह से डीजे में करंट उतर आया जिसमें झुलसे तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य लोग घायल हुए है इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।