सिराथू: अपर जिलाधिकारी और अपर पुलिस अधीक्षक ने सिराथू तहसील में सुनी लोगों की शिकायतें, 61 मामलों में से 4 का हुआ निस्तारण
सिराथू तहसील में समाधान दिवस के मौके पर जिले के अपर जिला अधिकारी अरुण कुमार गोंड और अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार वर्मा ने आए हुए लोगों की शिकायतों को सुना है। इस मौके पर सिराथू एसडीएम महेंद्र श्रीवास्तव और क्षेत्राधिकारी अवधेश विश्वकर्मा भी मौजूद रहे हैं। 61 मामलों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया है अन्य मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं।