सिराथू: 24 घंटे बीतने के बाद भी सेल टैक्स टीम ने पुलिस में नहीं दर्ज कराया मुकदमा, कनवार बॉर्डर पर पकड़ा गया था 3 ट्रक गुटखा
थाना क्षेत्र सैनी के कनवार बॉर्डर पर शुक्रवार को सेलटैक्स टीम ने तीन ट्रैकों को पकड़ा था इन ट्रैकों में शिखर ब्रांड का गुटखा लदा हुआ था। ट्रक में मौजूद लोग इस गुटखे का कोई भी कागजात नहीं दिखा सके इसलिए पुलिस ने इनको अपने साथ थाना सैनी लाकर सीज़ कर दिया इसके बाद सेल टैक्स टीम चली गई। 24 घन्टे बाद भी सेलटैक्स टीम ने पुलिस में मुकदमा दर्ज नहीं कराया है।