कोरांव: कोरांव विधायक राजमणि कोल ने अपने आवास धौखर में जनता दरबार लगाकर सुनीं शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
कोरांव विधायक राजमणि कोल ने मंगलवार को अपने आवास धौखर पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने समस्याएं सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को फोन कर उनके निस्तारण के लिए निर्देशित भी किया। विधायक राजमणि कोल ने उप जिलाधिकारी कोरांव संदीप तिवारी और तहसीलदार रोशनी सोलंकी को निर्देशित किया कि किसी भी शिकायत का निस्तारण करें।