शाहपुरा: बेलखेड़ा में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' अभियान का समापन, 15 दिन तक हर पंचायत में चला
मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाए जा रहे "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जागरूकता अभियान का आज 30 जुलाई को 5 बजे विधिवत समापन हुआ। यह अभियान 15 जुलाई से शुरू होकर प्रदेश के हर थाना क्षेत्र की पंचायतों में लगातार 15 दिनों तक चला। समापन के अवसर पर थाना बेलखेड़ा में आयोजित कार्यक्रम में थाना प्रभारी धन्नु सिंह ने उपस्थित ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को संबोधित किया।