कासगंज: कासगंज में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक, उद्योगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए दिए गए निर्देश
कासगंज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान और निवेश को प्रोत्साहन देने पर चर्चा की गई। सीडीओ ने अधिकारियों को उद्योगों से जुड़े मामलों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।