पटियाली: पटियाली में हाजी हरवेन शाह बाबा के उर्स में सजी मुकाबला-ए-कव्वाली की महफिल, रातभर झूमे जायरीन
पटियाली में हाजी हरवेन शाह रहमतुल्लाह अलैहि की दरगाह पर चल रहे पांच दिवसीय उर्स के दूसरे दिन शनिवार रात मुकाबला ए कव्वाली का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन हाजी रईस अहमद, समाजसेवी इस्लाम नबी और बिलाल अहमद ने किया। संचालन शायर फूलमियां अता ने किया। कव्वाल नईम साबरी सैदपुर बदायूं, रौशनी चंचल और रुखसार नाज़ लखनऊ ने सूफियाना कलाम पेश कर महफिल में समा बांध दिया।