मलारनाडूंगर: शहीद दिवस पर मलारना डूंगर पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों ने 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को किया याद
गृह मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश अनुसार भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की याद में शहीद दिवस पर गुरुवार सुबह करीब 11:00 मलारना डूंगर पुलिस थाने में पुलिस कर्मियों के द्वारा 2 मिनट का मौन रखकर शहीदों को याद किया गया इस दौरान थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी सहित पुलिस थाने का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।