Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी

भीमपुर स्कूल में छात्रों का प्रदर्शन, प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में स्कूल पर जड़ा ताला #57newsRajasthan टोडाभीम (करौली)। टोडाभीम उपखंड के भीमपुर गांव स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद बैरवा के धौलपुर तबादले के विरोध में मंगलवार सुबह छात्र-छात्राओं ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़कर प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने स्थानांतरण आदेश रद्द करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि जब तक आदेश वापस नहीं लिया जाएगा, तब तक स्कूल का ताला नहीं खोला जाएगा। जानकारी के अनुसार, प्रधानाचार्य के तबादले की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में नाराजगी फैल गई। सुबह विद्यालय खुलने से पहले ही बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मुख्य गेट पर एकत्रित हो गए और स्कूल के प्रवेश द्वार पर ताला लगा दिया। इस दौरान स्कूल पहुंचे शिक्षकों एवं अन्य स्टाफ को भी परिसर में प्रवेश नहीं करने दिया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना है कि प्रधानाचार्य जगदीश प्रसाद बैरवा के कार्यकाल में विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था और अनुशासन में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इसलिए उनका स्थानांतरण निरस्त किया जाए। छात्रों ने स्पष्ट कहा कि जब तक शिक्षा विभाग स्थानांतरण आदेश वापस नहीं लेता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। फिलहाल विद्यालय में पढ़ाई बाधित रही और मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन एवं शिक्षा विभाग की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Balghat, Karauli | Jul 15, 2026

MORE NEWS

No related stories for this location.