पोषण माह के तहत दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित
ष्हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारीष्विषय पर विद्यार्थियों ने दिखाई जागरूकता, रचनात्मकता एवं उद्यमिता
’ हिंदू गर्ल्स कॉलेज, जगाधरी के गृह विज्ञान विभाग द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत 17 एवं 18 सितंबर 2026 को दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम श्हमारी आंगनवाड़ी, हमारी जिम्मेदारीश् रही। कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को स्वस्थ खान.पान, संतुलित आहार, सामुदायिक पोषण तथा आंगनवाड़ी सेवाओं के महत्व के प्रति जागरूक करना था।
श्रीमती वीनू गोयल ने गृह विज्ञान विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं विद्यार्थियों को सीखने, सृजन करने, और समाज की सेवा करने का सार्थक अवसर प्रदान करती हैं।
कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों ने पोषण जागरूकता पोस्टर प्रदर्शनी लगाई, जिसमें स्तनपान एवं मां के दूध का महत्व, संतुलित आहार, स्वस्थ खान.पान की आदतों तथा पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रस्तुत की गईं।
ष्अपने भोजन को जानेंष् गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने अनार, इलायची, सेब, पालक, चुकंदर, दूध सहित विभिन्न पौष्टिक खाद्य पदार्थों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया तथा उनके पोषण मूल्य, स्वास्थ्य लाभ एवं संतुलित आहार में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी साझा की। ष्खाद्य पहेली गतिविधिष्के माध्यम से विद्यार्थियों ने मनोरंजक तरीके से अपने पोषण ज्ञान को बढ़ाया।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण आकर्षण ष्देखभाल के साथ भोजन साझा करनाष्सामुदायिक पोषण पहल रही। विद्यार्थियों ने चिवड़ा, मुरमुरे, मूंगफली, भुना चना एवं करी पत्ते जैसी सरल एवं आसानी से उपलब्ध सामग्री से पौष्टिक नमकीन तैयार किया। इसे स्वच्छतापूर्वक पैक कर निकटवर्ती आंगनवाड़ी केंद्र में एक पैकेट भेंट किया गया, जिससे विद्यार्थियों में सेवा, साझेदारी एवं सामुदायिक जिम्मेदारी की भावना विकसित हुई।
इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों ने तैयार किए गए पौष्टिक नमकीन के पैकेट महाविद्यालय परिसर में बेचकर खाद्य उद्यमिता का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों ने खाद्य पदार्थों की तैयारी, पैकेजिंग, प्रस्तुतीकरण, मूल्य निर्धारण एवं विपणन जैसे महत्वपूर्ण कौशल सीखे। यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की कौशल.आधारित एवं अनुभवात्मक शिक्षा की भावना के अनुरूप रही।
विद्यार्थियों को आंगनवाड़ी सेवाओं तथा बाल पोषण के प्रति जागरूक करने के लिए पोषण जागरूकता चलचित्र भी दिखाया गया। चलचित्र के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों की बाल पोषण, स्वास्थ्य, वृद्धि एवं सामुदायिक कल्याण में भूमिका को समझाया गया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ० नीतिका त्रिवेदी, सुश्री रितु, सुश्री सुमन, सुश्री अंशिका तथा प्रयोगशाला परिचारिका लक्ष्मी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थियों ने पोषण शिक्षा को व्यावहारिक अनुभव, सामुदायिक सेवा एवं उद्यमिता से जोड़ते हुए स्वास्थ्य जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।