*भीम आर्मी ने हरियाणा सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन*
आज यमुनानगर जिले के बिलासपुर में भीम आर्मी ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया,भीम आर्मी जिलाध्यक्ष प्रदीप गौतम ने कहा कि कुछ दिन पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी जी ने एक सभा में चमार जाति को मेघवाल जाति में डालने वाले प्रस्ताव के बारे में अपनी बात रखी थी जिसके कारण हरियाणा प्रदेश के पूरे चमार समाज में रोष हैं,जिला उपाध्यक्ष अंकित छछरौली ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की वाणी में चमार शब्द का बार-बार व्याख्यान किया गया है आज बिलासपुर में भीम आर्मी के बैनर तले चमार समाज ने हरियाणा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और जिला महासचिव संदीप मारवा कलां ने कहा की हरियाणा के मुख्यमंत्री अपने ब्यान वापस ले और चमार समाज से माफी मांगे नहीं तो बहुत जल्द पूरे हरियाणा में चमार समाज सड़को पर आकर विरोध प्रदर्शन करेगा जिसकी जिम्मेदारी हरियाणा सरकार की होगी आज इस प्रदर्शन के मौके पर डेरा बाबा लाल दास कपाल मोचन, भीम आर्मी यमुनानगर संगठन के पदाधिकारी व सभी चमार समाज के सामाजिक व्यक्ति मौजूद रहे साथ ही सभी की मांग रही कि हरियाणा सरकार के cm जल्द ही मीडिया में आकर माफ़ी मांगे ओर उसके बाद माननीय रास्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें में मौके पर कपाल मोचन डेरा बाबा लाल दास प्रबंधक अमरनाथ ज्ञासड़ा जी,सुरजीत सिंह नेहरा, हर्ष साढ़ौरा विधानसभा अध्यक्ष साढ़ौरा,करनैल तिगरा विधानसभा उपाध्यक्ष रादौर,जोनी सुखपुरा विधान महासचिव रादौर,अमित जाटव, आदित्य विधानसभा मीडिया प्रभारी साढ़ौरा, हरि ओम मीडिया प्रभारी विधानसभा जगाधरी, हैप्पी बिलासपुर,विशाल बिलासपुर,रवि बिलासपुर, सोनू काकड़ौनी आदि मौजूद रहे!