बोध गया: मगध विश्वविद्यालय गेट पर हाईवा ने बाइक सवारों को रौंदा, दो की मौत
बोधगया स्थित मगध विश्वविद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार के समीप तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक सवार महिला और पुरुष को रौंद दिया। हादसे में दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बताया जाता है कि बाइक सवार बोधगया से डोभी की ओर जा रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मगध विश्वविद्यालय थाना पुलिस पहुंची, शवों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा।