जमुई: टाउन थाने में सफाई कर रहा नगर परिषद का सफाई कर्मी ऊंचाई से गिरा, हालत गंभीर
Jamui, Jamui | Jul 19, 2025 टाउन थाना परिसर में शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब सफाई कर रहा एक नगर परिषद का सफाई कर्मी 10 फीट की ऊंचाई से नीचे जमीन पर गिर गया। जिससे उसके सीने में गंभीर चोट आने के बाद टाउन थाने में तैनात दारोगा व अन्य कर्मियों के द्वारा इसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल सफाई कर्मी की पहचान शिवनडीह निवासी के रूप में. कि गई।