प्रतापगढ़: प्रतापगढ़ पुलिस लाइन में साइबर एवं सर्विलांस प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में गुरुवार दोपहर 2 बजे पुलिस लाइन में दो दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण सेमिनार का समापन हुआ। इसमें मुंबई के विशेषज्ञों ने पुलिसकर्मियों को CDR, IPDR और साइबर अपराध रोकथाम की बारीकियां सिखाईं। एसपी ने प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। इस पहल का उद्देश्य जिले की सुरक्षा और तकनीकी जांच क्षमता को मजबू