मुरैना नगर: मुरैना में अतिक्रमण हटाओ अभियान बना विवाद, दुकान पर JCB चला, टीनशेड गिरा, जाम लगा, दुकानदार ने लगाया दादागिरी का आरोप
मुरैना शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान आज शुक्रवार शाम विवाद हो गया। एमएस रोड पर कार्रवाई के दौरान कैलाश गजक भंडार का टीनशेड JCB से तोड़ते समय दुकान पर गिर गया, जिससे नुकसान हुआ और एक व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया।पीड़ित दुकानदार ने करीब 40 हजार के नुकसान का दावा कर प्रशासन पर दादागिरी का आरोप लगाया है।