बालाघाट: पलाकामथी: ट्रैक्टर चालक ने प्रधान आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ाया, आरक्षक घायल, गोंदिया रेफर
जिले में लालबर्रा थाना क्षेत्र में रेत माफिया की दबंगई का एक और गंभीर मामला सामने आया है। मंगलवार की देर शाम एक ट्रैक्टर चालक ने पुलिस आरक्षक पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल आरक्षक राजेश्वर राहंगडाले को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था, जहां से उसे बेहतर उपचार के लिए गोंदिया रेफर कर दिया गया है। प्रारंभिक जान