देवबंद: देवबंद के एक अस्पताल पर एक बच्चे का गलत ऑपरेशन किए जाने के मामले में भीम आर्मी में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन
देवबंद के मोहल्ला कोहला बस्ती निवासी एक युवक ने कुछ दिन पहले नगर के एक प्राइवेट अस्पताल पर उसके पुत्र का गलत ऑपरेशन करने का चिकित्सकों पर आरोप लगाया था। मामले में पीड़ित पिता ने भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ तहसील कार्यालय पर पहुंचकर एसडीएम को ज्ञापन देकर अस्पताल पर कार्यवाही की मांग की है।