देवबंद: देवबंद तहसील परिसर में भारतीय किसान यूनियन की बैठक का हुआ आयोजन,किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक का देवबंद तहसील प्रांगण में आयोजन किया गया। बैठक में किसानों की समस्याओं पर मंथन किया गया।बाद में पांच सूत्र मांगो का एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंप कर समस्याओं के समाधान की मांग की। तहसीलदार ने किसानों को समस्याओं का समाधान कराए जाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।